स्कूल में बच्चों के सामने गले में सांप डालकर फोटी खिंचवाने और रील बनाने वाली महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन दिन पूर्व गजरौला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर की सहायक शिक्षिका का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
स्कूल परिसर में गले में सांप डालकर फोटो खिंचवाने वाली शिक्षिका को बीएसए द्वारा निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका का गले में सांप डालकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निलंबन कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।
केस एक: करीब एक सप्ताह पूर्व जोया ब्लॉक के संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर में बच्चों से सिलिंडर उठवाने की वीडियो वायरल होने पर मुख्य अध्यापक समेत तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
केस-दो: गजरौला ब्लॉक के गांव खुंगावली के संविलियन विद्यालय की चार शिक्षिकाओं की बीते 28 सितंबर को फिल्मी गानों पर डांस करते उनकी रील बनाते हुए वायरल हुई वीडियो से शिक्षा विभाग खासा चर्चा में रहा। इसकी जांच गंगेश्वरी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए गजरौला के खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का जवाब तलब किया था।