फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धोखा देकर दूसरे समुदाय की युवती से बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो भाग निकाला खुर्शीद, अविवाहित बता बढ़ाई पहचान

Sun, 03 Dec 2023 02:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
डिडौली में युवती के साथ किया गया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मेरठ निवासी दूसरे वर्ग की युवती को प्रेमजाल फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती चार महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव में रहने वाला खुर्शीद हापुड़ जिले के कुचेसर चौपला में एक मकान में किराए पर रहता था। वह फेरी लगाकर कालीन दरी बेचता था। वहीं मकान के एक कमरे में मेरठ जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की युवती भी रहती थी।

आरोप है कि खुर्शीद ने खुद को अविवाहित बताकर पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। चार महीने पहले खुर्शीद युवती को अपने साथ हापुड़ से जोया ले आया। यहां दोनों एक किराए का मकान लेकर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि एक नवंबर को खुर्शीद घर नहीं पहुंचा तो युवती उसे तलाशती हुई असगरीपुर पहुंच गई। यहां पता चला कि खुर्शीद पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद युवती के होश उड़ गए। इस बीच युवती चार महीने की गर्भवती हो गई थी।

पीड़िता ने शनिवार को डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी खुर्शीद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें