फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अमरोहा में डिप्टी सीएम केशव का विपक्ष पर हमला- सपा में गुंडे-बदमाश और माफियाओं की भरमार, अखिलेश यादव उनके सरदार

Fri, 11 Feb 2022 05:01 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)।

सार

डिप्टी सीएम शुक्रवार को धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके नेता प्रदेश की जनता की बजाय अपना विकास करते हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता 14 फरवरी को अखिलेश यादव को भाजपा की वैक्सीन की बूस्टर डोज लगा देगी। समाजवादी पार्टी 10 मार्च को समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। सपा में गुंडे-बदमाश और माफियाओं की भरमार है और अखिलेश यादव उनके सरदार हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम शुक्रवार को धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके नेता प्रदेश की जनता की बजाय अपना विकास करते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता का विकास करती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रथम चरण के मतदान में सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है।

विज्ञापन

कहा- सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है

डिप्टी सीएम ने कहा की समाजवादी पार्टी में गुंडे, अपराधायों और माफियाओं की भरमार है और अखिलेश यादव उनके सरदार हैं। सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी, जंगल राज पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रहीं तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जनसभा में मौजूद लोगों से चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की।

उन्होंने कहा कमल का फूल प्रदेश की जनता की सुरक्षा की गारंटी है। इस दौरान डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, डॉ. सोरन सिंह, ललित तंवर, शरद गर्ग, ऋषिपाल नागर, संजीव सिक्का, जगजीत सिंह, पूर्व विधायक तोताराम, पूरन सिंह सैनी, शुभम शर्मा, कुसुम गोयल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें