फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिश्तों का खून, बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या की, लोगों को डराने के लिए हाईवे पर फायरिंग

Mon, 18 Dec 2023 09:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,(गजरौला) अमरोहा

सार

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की घटना के बाद पुलिस टीम ने जांच की। पता चला कि बड़े ने छोटे भाई की गोली मारकर जान ले ली। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
गजरौला में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार दिए रुपये मांगने पर बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ धनौरा व हसनपुर ने मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने सबूत एकत्र किए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व 315 बोर का तमंचा बरामद किया। नगर के मोहल्ला अतरपुरा में अरुण सिद्धू अपने परिवार के साथ सिद्धू कॉम्पलेक्स में रहते हैं। उनका छोटा बेटा नितिन (30) अपनी पत्नी निधि के साथ ही उनके पास रहता था।

अरुण सिद्धू की फाजलपुर रेलवे फाटक के निकट बजरी, बजरपुट की दुकान है। नितिन अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। जबकि बड़े बेटे सचिन का इंदिरा चौक पर रेस्टोरेंट है। जिस पर अधिकांश समय उसकी पत्नी बैठती हैं। सचिन पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है।
विज्ञापन


नितिन की पत्नी निधि रानी का आरोप है कि जेठ सचिन पर उनके कुछ रुपये उधार हैं। नितिन द्वारा कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए। बल्कि गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। रविवार की रात करीब 12 बजे सचिन पिता के मकान पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।

नितिन और निधि ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो सचिन ने नितिन को गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन पर लगी। निधि पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया। गोली लगने से नितिन गिर पड़ा। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे।

जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर, थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ हसनपुर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए मंडी धनौरा थाना प्रभारी अरविंद त्यागी पुलिस बल के साथ बुला लिए गए।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक की मां से पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाॅड को बुलाया। मृतक की पत्नी निधि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 302, 307, 504 की धारा में रिपोर्ट की। पुलिस ने हत्यारोपी सचिन सिद्धू को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उससे हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस का दावा है कि 315 बोर के तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। सीओ ने बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें