फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BSP से निलंबित दानिश अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लूट के खिलाफ उठाई आवाज; ये जुर्म है तो मैं सजा को तैयार

Sat, 09 Dec 2023 07:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बसपा से निलंबित करने के बाद सांसद दानिश ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है। कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार किया और करते रहेंगे। 
विज्ञापन
बसपा से निलंबित होने के बाद अपनी बात रखते सांसद दानिश अली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी से निलंबन पर अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे। इसकी गवाह अमरोहा की जनता है। उन्होंने लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। अगर ऐसा करना अपराध है तो यह उन्होंने किया है।

विज्ञापन


वह इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं। सांसद दानिश ने एक्स पर लिखा कि वह बसपा प्रमुख मायावती का हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। पार्टी प्रमुख ने ही उन्हें टिकट देकर लोकसभा का सदस्य बनने में मदद की। इसके अलावा बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव असीम स्नेह और समर्थन मिलता रहा।

शनिवार को पार्टी की तरफ से लिया गया फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है। कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। आगे लिखा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार किया और करते रहेंगे।
विज्ञापन


चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की लूट के खिलाफ आवाज उठाई है। यही सच्ची जनसेवा है। यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने यह किया है, मैं इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अमरोहा की जनता को वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सेवा में हमेशा हाजिर हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें