फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कमालपुरी के जंगल में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, कार सवार युवकों ने बनाई वीडियो, वन विभाग कर रहा जांच

Sat, 09 Dec 2023 06:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कमालपुरी गांव के पास तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। इससे पहले भी इलाके में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। 
 
विज्ञापन
अमरोहा में दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात तहसील के गांव कमालपुरी के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने पर कार सवार युवकों ने सड़क पार करते हुए वीडियो बना ली। वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। मामले की सूचना वन विभाग को सूचना दे दी गई है। यह मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी के जंगल का है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात गांव के युवक गौरव शर्मा, संजू चौधरी, विवेक शर्मा, ललित शर्मा कार में सवार होकर मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। लगभग डेढ़ बजे जब कार सवार युवक गांव के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने सड़क पार कर रहा तेंदुआ देखा। युवकों ने पांच सेकेंड की उसकी वीडियो बना ली।

हालांकि तेंदुआ सड़क पार कर जंगल में चला गया तथा सभी युवक भी आगे निकल गए। युवकों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। गांव के पास तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। गांव के जंगल में पूर्व में भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को गांव में भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण जंगल जाते समय सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें