अमरोहा के बछरायूं में एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती से उसके परिजनों ने मोबाइल ले लिया। इसकी जानकारी प्रेमी को मिली तो वह दूसरा फोन देने के लिए प्रेमिका के घर चला गया। इस बीच मां ने उसे देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बछरायूं में प्रेमिका को मोबाइल फोन देने उसके घर गए प्रेमी को प्रेमिका की मां ने रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी पर मां के साथ छेड़खानी की व अभद्रता का आरोप है। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना थानाक्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
यहां रहने वाली एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी से मोबाइल फोन ले लिया था। बुधवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए मोबाइल लेने उसके घर पहुंच गया। बेटी को मोबाइल फोन देते समय मां ने देख लिया।
मां ने प्रेमी को पकड़ लिया। विरोध करने पर प्रेमी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी छेड़खानी की। महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सोनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।