फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल से रिलेशन में थी युवती, समझौते के बाद भी प्रेमी ने नहीं की शादी, प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 13 Jan 2024 05:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा निवासी युवती का स्थानीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार साल बीतने के बाद भी दोनों की शादी नहीं हो पाई। मामले में दोनों पक्षों की बैठक में जल्द गोद भराई की रस्म पूरी करने की बात हुई। जब युवक ने मना कर दिया तो युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के चार साल बाद भी प्रेमी ने शादी नहीं की तो युवती ने ट्रेन से काट कर जान दे दी। घटना के पांच दिन बाद मामले में प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुई। क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उसकी 24 साल की बेटी का चार साल से क्षेत्र के ही गांव रामहट के रहने वाले तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तुषार के परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं थे। 27 अगस्त 2023 को लिखित में समझौता हुआ कि वह जनवरी 2024 में गोद भराई की रस्म पूरी कर लेंगे। आठ जनवरी को युवती अपने घर से प्रेमी तुषार के पास जाने की बात कहकर निकली थी।

वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तुषार से फोन करके पूछा तो उसने युवती को बुलाने की बात से इनकार कर दिया। उसने यह भी बताया कि युवती उसके पास नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कहीं पता नहीं चला। परिजन अभी पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रहे थे। तभी जानकारी मिली कि किसी युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां मृतक युवती की पहचान किसान की बेटी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मृतक युवती के पिता ने शिकायती पत्र देकर बेटी के प्रेमी तुषार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

आरोप है कि समझौते में तय होने के बाद भी तुषार और उसके परिवार वालों ने गोद भराई की तारीख तय नहीं की और न शादी करने को तैयार हुए। जिस कारण मजबूर होकर युवती ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तुषार और युवती के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक युवती के पिता की शिकायत पर तुषार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें