अमरोहा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शनिवार को घोषित हुआ। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह रहा। शाम चार बजे के बाद जैसे ही वेबसाइट से अंकों के बारे में जानकारी मिली। छात्र छात्राएं खुशी से उछल पड़े। दोस्तों संग खुशियों को साझा किया। कई विद्यार्थियों का नाम नहीं आने से उनको निराशा हुई।
कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को निरस्त कर दिया। पिछले वर्ष के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर वार्षिक परीक्षा फल तैयार किया गया। बोर्ड की ओर से शनिवार की शाम को रिजल्ट जारी किया गया। वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड किए। इसके बाद छात्र छात्राओं की खुशी से इतराने लगे।