यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का दौर शुरू हो गया है। दो अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही परिणाम की घोषणा होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम के इंतजार में परीक्षार्थी छुट्टी बिता रहे हैं। जिले में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बने हैं।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हाईस्कूल की 17957 और इंटर की 19110 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। दो दिनों में कुल 59311 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को भी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 821 परीक्षक ड्यूटी से नदारद रहे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले परीक्षकों की सूची मांगी गई है। जिनको अनपुस्थित रहने पर नोटिस जारी किए जाएंगे।