फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हर केंद्र पर तैनात होंगे वाह्य केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच रहीं हैं। केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की निगरानी करेंगे। वहीं पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 68 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन पर हाईस्कूल में 26583 तथा इंटर में 24694 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। इसमें शिक्षकों का नाम, पदनाम, विषय, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी मांगी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यालयों को शिक्षकों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों समेत सभी जरूरी सुविधाओं को भी पूरा करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें