फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेक्स्ट जेनरेशन की टीम ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को किया परास्त

विज्ञापन
अमरोहा द आर्यंस में मैच जीतने के बाद क्रिकेट टीम व अति​थि। स्रोत कोच
विज्ञापन
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में जसवंत सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद और रामपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच में मैच खेला गया। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन मुरादाबाद ने रामपुर को नौ रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद की टीम 39 ओवर में 191 रन बनाए। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी की तरफ से अक्षत प्रताप 57 रन और साद मदनी ने 54 रनों का योगदान दिया। रामपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से लकी ठाकुर ने और हर्ष यादव ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर क्रिकेट एकेडमी 182 रन ही बना सकी। रामपुर की तरफ से हर्ष यादव 53 रन और कुलदीप राजपूत ने 44 रनों का योगदान दिया। नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद की तरफ से आयुष सिंह, देव आर्य, और अंशुल सैनी ने दो-दो विकेट लिए। नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी मुरादाबाद ने यह मैच रामपुर एकेडमी को हराकर नौ रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट और कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी के हर्ष यादव को दिया गया। मैच में पंकज चौधरी ने मैच ऑफ द फाइटर का पुरस्कार नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के अक्षत प्रताप को दिया। सोमवार को यानी कल को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और हसनपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा। अंपायर शाने आलम और सौरभ रहे जबकि स्कोरर विवेक चौहान और ईशा कश्यप रहीं। इस दौरान अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट, कोच चमन सिंह, पंकज चौधरी, कोच उमेर पाशा, चेयरमेन अनिल और प्रधानाचार्य आदर्श मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें