धार्मिक स्थल में अग्निकांड की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा और अमरोहा देहात थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए।
सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर नौगांवा सादात और डिडौली थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एएसपी और सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए।
घटना के बाद एलआईयू और इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल धार्मिक स्थल पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई। माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।