फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में पीएसी जवान ने पत्नी पर डाला डीजल, जिंदा जलाने का प्रयास, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह

Thu, 19 Feb 2026 07:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी धनौरा(अमरोहा)

सार

पीएसी जवान ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जनवरी में युवती ने शादी थी। आरोप है कि इसके बाद उस पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। युवती की शिकायत पर पति समेत 10 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी पीएसी के जवान ने पत्नी को शादी के 13 दिन बाद ही डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए युवती से शादी कर ली थी। पुलिस ने प्रेमिका से पत्नी बनी युवती की तहरीर पर पति समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी शादी बीती पांच जनवरी को एक गांव युवक के साथ हुई थी। युवती का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। युवक ने बताया था कि वह पीएसी कर्मी है। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी की बात कही।

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर युवक उसे लगातार टरका रहा था। युवती का कहना है कि उसने युवक के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने बीती पांच जनवरी को उसके साथ शादी कर ली।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद व बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार बीती 18 जनवरी को युवक व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

उसको जान से मारने की नीयत से डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी पति, सास, जेठ, जेठानी, ननद, बहनोई समेत समेत कुल दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें