फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एल्युमिनियम कारीगर की हत्या, सिर-गर्दन और चेहरे पर कई वार, इस युवक पर परिजनों को इसलिए शक

Sat, 06 Sep 2025 06:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा)

सार

Amroha Crime News: उझारी कस्बे में एल्युमिनियम कारीगर जीशान की हत्या कर दी गई। उसका शव मेंथा फैक्टरी से बरामद किया गया है। उसकी बाइक तालाब से बरामद हुई और मोबाइल गायब है। परिजनों ने कस्बे के ही एक युवक पर शक जताया, पुलिस ने खुलासे को तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
जीशान की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझारी में शुक्रवार की दोपहर घर से निकले एल्युमिनियम कारीगर जीशान (22) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका शव उझारी-इकौंदा मार्ग स्थित बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पड़ा मिला। हत्यारोपियों ने उनकी गर्दन, सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई बार किए।

विज्ञापन


लापता होने के 24 घंटे बाद शव मिलते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों ने कस्बे के ही एक मोहल्ले के रहने वाले युवक पर हत्या का शक जताया है।

एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक जीशान सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला कुम्हारान वाला के रहने वाले अनीश अहमद के बेटे थे। छह भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे जीशान दिल्ली एनसीआर में बनने वाली बिल्डिंगों में एल्युमिनियम का काम करते थे।
विज्ञापन


वर्तमान में हैदराबाद में काम चल रहा है। परिजनों के मुताबिक आठ दिन पहले जीशान घर आए थे। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे जीशान बाइक लेकर घर से निकले थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला।

कॉल करने पर फोन भी बंद आया। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जीशान के बड़े भाई इस्लाम लोगों के साथ उन्हें तलाश करते हुए उझारी-इकौंदा मार्ग पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पहुंचे तो यहां जीशान का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उनके चेहरे, गर्दन और सिर पर धारदार हथियार के हमले के निशान थे।

औंधे मुंह जमीन पर पड़े जीशान को देखकर उनके भाई इस्लाम के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। कपड़ों की तलाशी के दौरान जीशान का मोबाइल नहीं मिला है। जबकि उनकी बाइक घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर श्मशान घाट के तालाब में पड़ी मिली।

बाइक का एक हिस्सा पानी में था तो दूसरा हिस्सा बाहर। पुलिस ने मौके से बाइक को बरामद कर कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया और सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान जीशान के परिजनों ने पुलिस को कस्बे के ही मोहल्ला नौरंगाबाद के रहने वाले युवक पर शक जताया है।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक के फोन पर संपर्क किया तो उसका नंबर भी बंद आया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीम में गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें