फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार की शाम रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित निपनिया गांव के निकट हुआ। क्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी निवासी बुजुर्ग संतरपाल सिंह गुरुवार की दोपहर किसी काम से रजबपुर आए थे। शाम को वह पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वह निपनिया गांव के निकट हाईवे पार करते रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संतरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के पौत्र अनुराग देवल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें