कथित भारत बंद का अमरोहा में कोई असर देखने को मिला लेकिन, फिर भी दिनभर पुलिस अलर्ट रही। वहीं खुफिया विभाग सक्रिय रहा।
मंगलवार को भारत बंद रहेगा, ऐसी कुछ खबरें पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को दलितों की ओर से भारत बंद के तहत जगह जगह प्रदर्शन हुए थे। दलितों के इस आंदोलन में कई लोगों की जान चली गई। दलितों ने भारत बंद का ऐलान एससी एसटी एक्ट को लेकर किया गया। वहीं इसके बाद कथित लोगों ने आरक्षण के विरोध में दस अप्रैल को भारत बंद की खबरें सोशल मीडिया पर चला दीं। जिसे लेकर एलआईयू सक्रिय हो गया। वहीं पुलिस भी सर्तकता बरत रही थी। पिछले कई दिनों से ही खुफिया विभाग भारत बंद में हिस्सा लेने वालों को खोज रहा था। कहीं से कोई अपडेट खुफिया विभाग को नहीं मिला। अपने जिले में किसी ने भारत बंद के लिए कदम नहीं बढ़ाया।
जिसके चलते भारत बंद पूरी तरह से बेअसर रहा। अन्य दिनों के जैसे ही बाजार की दुकानें खुली रही। भारत बंद की आशंकाओं को देखते हुए कुछ लोगों ने अपने बच्चो को स्कूल नहीं भेजा। खैर दस अप्रैल को भारत बंद का दिन शांति से बीत गया।