फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में पलटी, चार जख्मी

विज्ञापन
अमरोहा में हाईवे किनारे पलटी पड़ी कार। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। फैक्टरी में काम करने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार युवक जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कार को क्रेन से खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शनिवार को अमरोहा के सुल्तानपुर निवासी मुजम्मिल हुसैन, रिजवान और मुरादाबाद के आजाद नगर निवासी साजिद और कार चालक अशरफ अली डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। अभी उनकी कार हाईवे पर रफ्तार भर रही थी। इस दौरान हाईवे निर्माण के चलते कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में मौजूद युवकों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में बंद चारों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में चोरों मामूली रूप से जख्मी हो गई। लिहाजा पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर खाई में गिरी कार को बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। सभी लोग सकुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें