फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रहे युवकों की बाइक को टैंकर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। ग्राम जोगीपुरा के निकट दिन में करीब 11 बजे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गजरौला पथरी की दवा लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कलुवा खां का 22 वर्षीय पुत्र शारिक शनिवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक से दवा लेने गजरौला जा रहा था। उसके साथ उसका ममेरा भाई निजावत भी पीछे बैठा हुआ था। ग्राम जोगीपुुरा के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से शारिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निजावत गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत गई। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। शारिक इंटरमीडिएट का छात्र था। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें