अमरोहा। जनपद में एक बार फिर कोरोना से एलआईयू इंस्पेक्टर की पत्नी और किसान की मौत हो गई। जबकि तीन लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब 90 केस एक्टिव हो गए हैं जबकि होम आइसोलेशन रहे 4 लोग बिल्कुल स्वस्थ्य हो गए हैं।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 600 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 2 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 869 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि अबतक कुल 16792 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16494 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब 90 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।