फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे आईएमए चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डॉक्टर और कर्मचारियों पर हो रहे हमलों को लेकर आईएमए चिकित्सक आक्रोश में हैं। पांच सूत्री मांगों को लेकर 18 जून को आईएमए चिकित्सक विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जीके त्यागी व सचिव डॉ आशीष त्रिवेदी ने बताया कि 18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाया जाएगा। योद्धाओं की रक्षा करो नारे के साथ चिकित्सा पैसे जुड़े डॉक्टरों और कर्मियों पर हमले रोकने की मांग की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के विरोध में श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 724 योद्धाओं अपनी शहादत दी है। बावजूद इसके पिछले दो सप्ताह के अंदर असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई अन्य जगहों पर डॉक्टर्स पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसलिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल कराई जाए। प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाए जाएं। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत सुनवाई और सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान किया जाए। विरोध प्रदर्शन में चिकित्सक काला बिल्ला, काले झंडे, काला मास्क, काली रिबन, काली शर्ट, पहनकर नाराजगी प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें