फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार चाची-भतीजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। साथ ही पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ये हादसा बृहस्पतिवार रात अमरोहा-कांठ रोड स्थित मिलक छावी स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। देहात थानाक्षेत्र के सिरसा खुमार में मोहम्मद हनीफ का परिवार रहता है। मोहम्मद हनीफ पाकबड़ा में दर्जी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा मोहम्मद हुसैन (18) मदरसे में तालीम हासिल करता था। मोहम्मद हनीफ का छोटा भाई दिलशाद निजी बस चलता है। वह बृहस्पतिवार को शादी की बुकिंग पर बस लेकर कांठ गया था। जहां उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। तभी उनके फूफा दिलशाद को अपने घर ले आये और चिकित्सक से उपचार शुरू करा दिया। दिलशाद की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही मोहम्मद हनीफ का बेटा मोहम्मद हुसैन और उसकी चाची खातून जहां बाइक से कांठ जा रहे थे। दोनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक मिलक छावी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चाची-भतीजे की मौके पर मौत हो गई।
आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मोहम्मद हनीफ की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें