फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुकान पर कब्जे के लिए भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कोट पुलिस चौकी के पास एक दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। महिलाओं में भी हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पुलिस भेजकर हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के कोट पुलिस चौकी के पास एक दुकान पर कब्जे को लेकर हुई। मोहल्ला मंडी चौब निवासी गोविंद त्रिहेन का बाजार में कोट चौकी के पीछे जूतों का शोरूम है। शोरूम के पास में ही उनकी एक दुकान है। दुकान को लेकर उनका मोहल्ला चौक के रहने वाले राजऋषि से लेनदेन की बात हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रुपयों का लेनदेन भी हो चुका है, लेकिन इसके बाद कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था।
रविवार दोपहर दुकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। महिलाएं भी आमने-सामने आ गईं और उनमें भी मारपीट हुई। कुछ ही देर में चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, किसी भी पक्ष ने पुलिस की एक न सुनी। दोनों पक्ष मारपीट करते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो की जानकारी मिलते कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल को भेज गया। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बिगड़ते हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट के मामले में लोकेश, हर्ष, राजऋषि, अंशराज, किरन चौधरी, दीप्ति निवासी मोहल्ला चौक, गोविंद त्रिहेन व सुगन्धि त्रिहेन निवासी मोहल्ला मंडी चौब, मोहल्ला कटकुई निवासी यामीन का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें