सरकार बिजली बचत के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए घरों को भी सोलर ऊर्जा से रोशन करने की योजना है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों में एक से दस किलोवाट तक का सोलर कनेक्शन लिया जा सकता है। योजना को बढ़ावा देने के लिए जिले में विभागवार लक्ष्य का निर्धारण भी किया गया है। मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले के लिए नेडा के वेंडर चिकारा इंटरप्राइजेज को अधिकृत किया गया है। सोलर कनेक्शन से जहां बिजली के बिल में भी बचत होगी, वहीं सरकार योजना में सब्सिडी का लाभ भी दे रही है। चिकारा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर आशीष चिकारा ने बताया कि योजना के लिए बैंक द्वारा ऋण की सुविधा भी दी जा रही है।