फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपर से आई मौत: ठेले पर नमकीन बेच रहा था शेर सिंह, पास में इस्त्री कर रहे थे सुरेश; छज्जा गिरा और दोनों की मौत

Wed, 02 Sep 2026 05:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला

सार

सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गजरौला में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित गजरौला में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दुकान का छज्जा गिर जाने से शेर सिंह (26) निवासी मायापुरी व सुरेश (65) निवासी संत नगर की मौत हो गई। शेर सिंह ने नमकीन का ठेला लगा रखा था और सुरेश कपड़ों पर इस्त्री कर रहे थे। हादसे के दौरान आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मलबे में दबे दोनों को तुरंत सीएचसी में ले जाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

दोनों थे काम मशगूल
शेर सिंह प्रजापति नगर के मोहल्ला बस्ती में पुराने डाकखाने के निकट कामिल मंसूरी की दुकान के नीचे नमकीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। जबकि सुरेश का कपड़ों पर इस्त्री करने का काम था। बुधवार दोपहर दोनों अपने काम में मशगूल थे। 

छज्जा गिरते ही मच गई भगदड़
अचानक दुकान का छज्जा भर भरा कर गिर गया। शेर सिंह व सुरेश मलबे में दब गए। भीड़ भाड़ वाले इलाके में दुकान का छज्जा गिरता देख भगदड़ मच गई। लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े। मलबे में दबे शेर सिंह व सुरेश को तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि दुकान का छज्जा गिरने से युवक व वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें