फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपला चौराहे पर लगे दो घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
गजरौला चौपला चौराहा पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर मरम्मत कार्य चलने के कारण मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से डायवर्ट कर नीचे चौपला चौराहा से गुजारा गया। जिसके चलते चौपला पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हसनपुर-गजरौला मार्ग के साथ ही गजरौला में धनौरा मार्ग पर भी वाहन जाम में फंस गए। वाहनों को निकालने और यातायात को सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब दो घंटे के बाद मार्ग सुचारु हो सका।
विज्ञापन

एमडीए कालोनी के सामने हाईवे जगह-जगह टूट गया था। गड्ढे बन गए थे। ऊबड़ खाबड़ हाईवे पर हादसे का डर बना रहता था। बुधवार को मरम्मत कार्य किया गया। जिसके चलते मुरादाबाद की तरफ से आने और दिल्ली जाने वाले वाहनों को चौपला पर बने फ्लाईओवर पर जाने से रोका गया। उनको फ्लाईओवर की बजाय चौपला पर नीचे से गुजारा गया। सैकड़ों वाहन चौपला पर आए तो जाम लग गया। हसनपुर और धनौरा की तरफ से आने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। हाईवे के साथ ही हसनपुर व गजरौला में धनौरा मार्ग पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की खबर सुन पुलिस में खलबली मच गई। थाना प्रभारी विनय कुमार व कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ चौपला पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े तिरछे खड़े वाहनों को रोक कर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। वाहनों को रफ्तार पकड़ने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य चलने के कारण वाहन फ्लाईओवर से रोककर नीचे से गुजारे जाने के कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें