फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से बिजली का तार खींचते समय दौड़ा करंट, एक किसान की मौत, आठ झुलसे

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत के बाद रोते ब? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
बुरावली(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में ट्यूबवेल के लिए विद्युत लाइन खींचने के दौरान तार उच्च शक्ति की लाइन से छू जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। कार्य कर रहे लोगों में करंट दौड़ गया। जिसमें एक की मौत हो गई। आठ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कार्य के दौरान शटडाउन मांगा गया था, बीच में ही आपूर्ति शुरू कर दी गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर के जंगल में कई दिन पहले हाईटेंशन लाइन का पोल टूट गया था। जिससे कई किसानों के नलकूप प्रभावित हो गए थे। वह सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक शटडाउन लेकर किसान गुरुवार शाम को पोल लगाकर उस पर लाइन खींच रहे थे। वहीं से उच्च शक्ति की लाइन भी गुजर रही है। इस दौरान उच्च शक्ति के लाइन से तार टच हो गया। जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया। तार को पकड़ कर खींच रहे लोगों में करंट दौड़ गया। गांव फरोटा निवासी 30 वर्षीय रूपेंद्र को गंभीर हालत में चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा नजर सिंह पुत्र चंद्र सिंह, राजपाल पुत्र फकीराचंद, कलवा पुत्र रामफल सिंह निवासी फिरोजपुर, हरपाल, राजू, महिपाल निवासी ढकिया, हरकेस सिंह पुत्र राम भरोसा निवासी बुरावली, ब्रह्म पुत्र एदेल सिंह हिरनौटा झुलस गए। इन्हें अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। मृतक रूपेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। रूपेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाराज लोगों ने बिजलीघर पर शव रखकर किया हंगामा
बुरावली। हादसे के बाद नाराज ग्रामीण शव लेकर बिजली घर पहुंच गए। हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शटडाउन देने के बाद भी कर्मचारियों ने आपूर्ति चालू कर दी। ग्रामीण बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

बिजली वालों से शटडाउन मांगा गया था। लेकिन बीच बीच में ही आपूर्ति शुरू कर दी।
ब्रह्म सिंह, ग्रामीण हिरनौटा
- बिजली विभाग को लाइन खींचने की कोई सूचना नहीं दी गई। बिना सूचना के ही ग्रामीण लाइन लगा रहे थे। उच्च शक्ति की लाइन में तार टच होने से हादसा होने की सूचना मिली है। घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

-देवेश कुमार, एसडीओ विद्युत, देहात हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें