फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी मामले में दो दोषियों को ढाई-ढाई साल की सजा

Tue, 05 May 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र में करीब दो साल पुराने चोरी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को सजा सुनाई है। एसीजेएम प्रथम की अदालत ने दोनों आरोपियों को 2 साल 7 महीने 25 दिन की कैद और दो हजार रुपये का जुर्माने लगाया है।
विज्ञापन


यह मामला ढक्का गांव का है। यहां रहने वाले आरिफ के घर 30 अगस्त 2023 की रात करीब 2:30 बजे चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर पांच हजार रुपये नगद समेत 12 हजार रुपये का समान चोरी किया था। इसके अलावा चोरों ने आरिफ के बड़े भाई नासिर के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए थे। नकदी के साथ ही बच्चों के सोने का पेंडल, चांदी की दो चुटिया और पैरों के चांदी के दो सैंपल भी ले गए थे।
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ड्यूटी शेरपुर निवासी सद्दाम और बिजनौर जनपद के फीना कॉलोनी निवासी गुलफाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों जमानत पर बाहर थे। लगभग दो साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने सोमवार को अंतिम निर्णय सुनाते हुए दोनों आरोपियों सद्दाम और गुलफाम को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें