फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बाइकों में भिड़ंत, बीमा कंपनी के कर्मचारी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चांदपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार बजाज इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र गिल (40) और गांव कलाली निवासी वीरपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मल्हपुरा निवासी देवेंद्र गिल (40) बजाज इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। बजाज इंश्योरेंस कंपनी का एक्सिस बैंक के साथ समझौता होने के कारण देवेंद्र गिल ग्राम पत्थरकुटी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में ही बैठते थे। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे देवेंद्र अपनी बाइक से बैंक की ओर जा रहे थे। चांदपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने देवेंद्र की बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर क्षेत्र के गांव कलाली निवासी वीरपाल सिंह (40) सवार थे। दोनों बाइक की जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना होने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन भी मोर्चरी के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

सिर में आई गंभीर चोटें बनी मौत का कारण
मंडी धनौरा। पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार बगैर हेलमेट के थे। टक्कर होने पर दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनका कहना था कि यदि हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक सवार काफी स्पीड में थे। पूर्व में भी पेट्रोल पंप के सामने कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें