फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दरोगा ने सीट बेल्ट के चालान के बदले मांगा सुविधा शुल्क, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शेरपुर चुंगी पर कार चालक के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान काटने की धमकी देकर दरोगा द्वारा एक हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा हो गया। मौके पर आए बजरंग दल व विहिप पदाधिकारियों ने दरोगा की शिकायत सीओ से करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा होने पर मौके पर आए तमाम लोगों ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

शेरपुर चुंगी पर रोजाना जाम लगने की वजह से यहां ट्रैफिक पुलिस के सिपाही व एक दरोगा तैनात रहते हैं। लोगों का आरोप है कि शेरपुर चुंगी पर रोजाना लगने वाले जाम को खुलवाने के बजाय दरोगा व सिपाही चालान के नाम पर अवैध वसूली में लिप्त रहते हैं।
बुधवार की दोपहर बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत के रिश्तेदार अपने परिवार के लोगों के साथ कार से दवा लेने जा रहे थे। शेरपुर चुंगी पर तैनात दरोगा ने उनको रोक कर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान करने की बात कही। कार सवार का आरोप है कि चालान की धनराशि मालूम करने पर दरोगा ने एक हजार रुपये देकर ऐसे ही जाने की बात कही। कार सवार ने फोन पर इसकी जानकारी बजरंग दल के नेता को दी। कुछ ही देर में हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, नगर अध्यक्ष पराग अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने दरोगा से सुविधा शुल्क के बारे में पूछताछ की। इस दौरान तमाम लोग वहां एकत्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा चालान करने की धमकी देकर रोजाना वाहन चालकों से अवैध वसूली करता है। बजरंग दल नेता हेमंत सारस्वत ने इसकी शिकायत फोन पर सीओ से की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार का कहना है कि लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिली है। दरोगा के खिलाफ जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें