जट्टारी की गोश्ााला में जगह कम होने के कारण भेड़-बकरियों की तरह खड़े गोवंश।
- फोटो : Amar Ujala
गोहत्या को लेकर सरकार की सख्ती के बावजूद लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। दावत में मांस परोसे जाने के लिए कुछ लोगों ने गाय को काट दिया। भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर, सींग व अवशेष बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बे के मुहल्ला शेखजादगान निवासी रिहान का सोमवार को निकाह है। निकाह में शामिल होने के लिए मेहमान आए हुए थे। थाना पुलिस को रविवार की तड़के सूचना मिली कि रिहान के यहां आए मेहमानों को परोसे जाने के लिए गाय को काटा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके घर की छत से गाय का सिर, सींग व दोनों कान बरामद कर लिए। पुलिस ने मौके से रिजवान पुत्र याकूब और जनपद बिजनौर के कस्बा चांदपुर निवासी वसीम पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर गोवध की जानकारी मिलते ही भाजपाई थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बीएम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।