फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीडीसी सदस्य की हत्या के दो आरोपी 14 माह बाद पकड़े

Mon, 02 Jun 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को 14 माह 24 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी पहले ही की जा चुकी है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी बीडीसी सदस्य सतपाल खड़गवंशी (40) छह मार्च 2024 की शाम करीब पांच बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रातभर घर नहीं लौटे थे। सात मार्च की सुबह मंदिर से उनके लापता होने का एलान कराया था। इसके कुछ देर बाद ही सतपाल खड़गवंशी का लहूलुहान शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। कनपटी से नीचे सटाकर गोली मारने जैसा निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले राजेंद्र, सतपाल, खूब सिंह और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो इसमें अन्य नाम सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें