फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की मध्यरात्रि वह घर के पास ही जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और जबरन उसे बिटोरो के पीछे खींचकर ले गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही भजनलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें