फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से बाइक और मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने छात्र से उसका मोबाइल और बाइक लूट ली। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार की। पकड़े गए दोनों बदमाश मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनके पास से चाकू-तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

छात्र के साथ लूटपाट की घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में 29 जून की रात को हुई थी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की लोको कॉलोनी में शिवओम सैनी का परिवार रहता है। वह रेलवे में नौकरी करते थे। 29 अप्रैल 2021 को कोरोना से शिवओम सैनी की मृत्यु हो गई थी। उनका बेटा वैभव सैनी बीए का छात्र है। चाचा मंगत राम सैनी के मुताबिक वैभव रोजाना मिनी स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता था। पिछले पांच दिन से कुछ लोग वैभव की गतिविधि पर नजर रख रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया था।
जिसके बाद 29 जून की रात करीब नौ बजे वैभव के पास कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे पिता शिवओम सैनी से 4500 उधार लिए थे, तुम ले जाओ। वैभव ने फोन करने वाले व्यक्ति पर विश्वास कर लिया और वह अपनी मोटरसाइकिल से देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा पहुंच गया। तभी तीन लोगों ने उससे बाइक और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद वैभव बुरी तरह डर गया। इसी बीच क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की निगाह वैभव पर पड़ी। दहशतजदा वैभव रो रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और छात्र वैभव को थाने ले आई। यहां वैभव के चाचा मंगतराम सैनी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कराई। प्रकरण में एसपी विनीत जायसवाल ने देहात थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाकर खुलासे के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने लूटे गए मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम चिंतामणि शर्मा और कमल हासन निवासी संजरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और चाकू बरामद हुए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वैभव से लूटी गई बाइक को बरामद किया। दोनों बदमाशों ने अपने तीसरे साथी का नाम रितिक बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के मुताबिक चिंतामणि शर्मा, कमल हसन और रितिक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कमल हसन पंद्रह दिन पहले ही जेल से छूटा था, वह अवैध तमंचा रखने के मामले में जेल गया था। फिलहाल चिंतामणि शर्मा और रितिक आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार चिंतामणि शर्मा इस लूटकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें