फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में हाईवे पर ट्रक खराब, एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
गजरौला में चौपला पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
(फोटो -03)
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की कमानी
टूटी, एक घंटे लगा जाम
बगद नदी के वन-वे पुल से निकलते ही हुआ हादसा, घने कोहरे के कारण हुई लोगों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला(अमरोहा)। घने कोहरे में मेरठ जा रहे ट्रक की कमानी का पट्टा टूट गया। इस कारण हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की सुबह लगभग सात बजे यह हादसा हाईवे पर बगद नदी के वनवे पुल के आगे हुआ। बताते हैं कि हल्द्वानी से आलू लेकर मेरठ जा रहे ट्रक की कमानी का पट्टा पुल से निकलते ही अचानक टूट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। चालक सुदर्शन रावत ने इसकी सूचना यहां नाईपुरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार ब्रह्म सिंह रावत को दी। उन्होंने मिस्त्री को मौके पर भेजा। इस दौरान लगभग एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। हालांकि कार आदि तो रेंगकर निकलती रहीं लेकिन बस और भारी वाहन फंसे रहे। सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। वहीं मरम्मत के बाद ट्रक वहां से रवाना हो गया। ट्रक चालक ने बताया कि सामने से अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो को आते देख उसने ब्रेक लगाए थे। झटका लगने के कारण ही कमानी का पट्टा टूट गया। वहीं हाईवे पर भानपुर फाटक के सामने दिल्ली की दिशा में जा रही एक कार सड़क पर रखे अस्थाई डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम को ही कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया था। यही वजह रही कि हाईवे पर हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपला पर अतिक्रमण से लग रहा जाम
गजरौला। चौपला पर अतिक्रमण की वजह से जाम लग रहा है। यहां दुकानदारों द्वारा अपने वाहन सड़क पर खड़े करने और दुकानों के आगे ठेले, फड़ आदि लगवाने की वजह से जाम की समस्या गहराती है। रविवार की दोपहर को एक डग्गामार बस द्वारा दिल्ली के लिए सवारियां बैठाने की वजह से यहां जाम लग गया। हालांकि मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने लाठी फटकाकर कर जाम खुलवाया।
(फोटो -01)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें