फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, छह यात्री घायल

Fri, 31 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे किनारे सवारी उतार रही रोडवेज बस में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्रेन से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
बृहस्पतिवार सुबह 10:45 बजे गजरौला की दिशा से आ रही नोएडा डिपो की बस कस्बे में हाइवे किनारे सवारी उतार रही थी। इस बीच तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने रोडवेज में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छह घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने गतंव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

डीसीएम में पीछे से घुसी कार, चालक घायल

जोया।
डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही कार उसमें से घुस गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कार चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मुरादाबाद से गजरौला के लिए कार चालक जब संभल चौराहे के पुल पर पहुंची, तो अचानक आगे चल रही डीसीएम चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे इको कार डीसीएम में घुस गई। हादसे में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के गांव भीकनपुर कुलबाड़ा निवासी कार चालक पुनीत घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें