फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नामचीन कंपनी का नकली समान बेचने वाले चार दुकानदारों पर रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नामचीन कंपनी के नकली उत्पादों को बेचने के मामले में चार दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार शाह टीम के साथ अमरोहा पहुंचे। उन्होंने नगर कोतवाली में बताया कि अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को रैकट बैंकिसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। रैकट बैंकिसर इंडिया प्रा.लि. के नाम से नगर में कुछ दुकानों पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ला दानिश मैदान में एफ जनरल स्टोर पर छापा मारा। इसके बाद टीम शाने जनरल स्टोर, मनिहारी स्टोर व मासूम जनरल स्टोर की भी तलाशी ली गई। चारों जगह से बड़ी संख्या में नामचीन कंपनी के नकली समान मिले।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर की शिकायत पर मोहल्ला कटरा गुलाम अली के रहने वाले दुकानदार मोहम्मद आसिफ, एक मीनार की मस्जिद दानिशमंदान के रहने वाले शाने, रामप्रकाश और मनिहारी वाली गली में रहने वाले नौशाद आलम के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें