फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल की टरबाइन में लगी आग

विज्ञापन
रहरा की त्रिवेणी मिल चंदनपुर की टरबाइन में लगी आग। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में मंगलवार सुबह टरबाइन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग करीब तीन से चार करोड़ का नुकसान माना जा रहा है। टरबाइन में आग लगने से मिल की पेराई भी दिनभर बंद रही। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के एचआर हेड अमेज सिंह के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे मिल परिसर में स्थित टरबाइन में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप से लिया। आग से टरबाइन में विस्फोट भी हुआ। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया। मिल में मौजूद फायर कंट्रोल के उपकरणों की सहायता से करीब दो घंटे बाद किसी तरह से आग को काबू किया गया। टरबाइन पूरी तरह से तहस नहस हो गई है। इससे मिल को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इसके बाद मिल के पेराई को भी रोक दिया गया। सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक मिल बंद रही। कर्मचारियों एवं अफसरों में खलबली मची रही। देरशाम सरकारी ग्रिड से बिजली लेकर मिल की आपूर्ति सुचारु कराई गई।
एचआर हेड ने बताया कि टरबाइन में आग लगने से करीब तीन से चार करोड़ का नुकसान का अनुमान है। खास बात यह रही कि आग की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया। आग कैसे लगी इस बात की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें