फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क ट्रिपल राइडिंग करने पर तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण काल में आम आदमी तो छोड़िए, पुलिस के कारिंदे भी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना मास्क और ट्रिपल राइडिंग करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक ओर जहां पुलिस का अमला सड़कों पर है, वहीं कुछ पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ते दिखे। एसपी शहर भ्रमण पर निकले तो एक बाइक पर सवार तीन सिपाहियों को पकड़ लिया। इसमें दो सिपाही वर्दी पहने थे, जबकि एक बिना वर्दी और बिना मास्क लगाए बाइक चला रहा था। एसपी ने तीनों सिपाहियों को रोक कर जुर्माना और बाइक का ई-चालान कराया। बाद में तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। इसके अलावा पुलिस पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 618 चालान किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को चौक-चौराहों पर दो घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब एक बजे एसपी डॉ विपिन ताडा सुरक्षा-व्यवस्था का भ्रमण करने निकल पड़े। अभी वह टीपीनगर होते हुए नौगांवा सादात की तरफ निकल रहे थे। तभी एक बुलेट बाइक पर तीन पुलिस कर्मियों को देखकर उनका गुस्सा भड़क गया। इसमें बाइक चलाने वाला सिपाही बिना मास्क और वर्दी के था। जबकि दो वर्दी धारी सिपाही पीछे सवार थे। एसपी ने तीनों को टीपीनगर चौराहे पर रोक लिया और जमकर लताड़ लगाई। तीनों डिडौली कोतवाली में तैनात मंगेश कुमार, नगर कोतवाली में तैनात अमित कुमार और नौगांवा सादात थाने में तैनात विजय कुमार हैं। एसपी ने बिना मास्क वाले सिपाही पर 500 रुपये का जुर्माना लगवाया। जबकि ट्रिपल राइडिंग करने में 2500 रुपये का ई-चालान कटवाया है। वहीं एसपी ने तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जनपद पुलिस ने दो घंटे तक अभियान चलाकर लॉकडाउन उल्लंघन में 618 चालान किए है। जबकि छह वाहन सीजकर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें