फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी-कूलर चलते ही हांफने लगे ट्रांसफर्मर, बिजली कटौती भी लगी रुलाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी तेज होने के साथ ही एसी-कूलर चालू हो गए हैं। इसी के साथ बिजली ट्रांसफार्मर भी अत्यधिक लोड से हांफने लगे हैं। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीटिंग के शिकार हो रहे हैं। इसके चलते चार से पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कट लोगों की बचैनी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी लोगों को रूला रही है। लगातार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। आगामी दिनों में यह 46 डिग्री तक जाने के आसार हैं। औसतन अमरोहा सर्किल में रोजाना की बिजली खपत 80 लाख के आसपास टिकी थी, लेकिन अचानक गर्मी में एसी-कूलर ऑन हो गए तो लोड भी बढ़ गया और खपत 12 लाख यूनिट प्रतिदिन अधिक खपत बढ़ गई। जिसने बिजली ट्रांसफार्मरों हांफने लगे हैं। ट्रांसफर्मर में चिंगारी उठती रहती हैं। इतना ही नहीं कृषि, उद्योग और घरेलू व व्यवसायी कनेक्शनों पर अचानक खपत बढ़ गई है, जिसकी वजह से बिजली का लोड भी कई गुना बढ़ गया। शहर के अंदर कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां रात के समय तीन से चार बार बिजली कटौती न हो रही हो। दिनभी कई बार में चार से पांच घंटे अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसकी वजह से घरों के अंदर इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे रहे हैं।
गर्मी के मौसम में एसी, कुलर और पंखे आदि चलने के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है। ट्रांसफार्मर भी ओवर हीटिंग के शिकार हो जाते हैं। उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है।- रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें