फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया पर खुलवाया जाम तो नगर में बाधित हुआ ट्रैफिक

Sun, 06 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलभराव के निदान के लिए बाईपास मार्ग पर पालिका की ओर से बनवाई जा रही पुलिया जाम का सबब बन गई है। दिन भर बाईपास मार्ग पर जाम के हालत बने रहते हैं। रविवार को यहां लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया, लेकिन इधर से आ जा रहे वाहन नगर की तरफ मुड़ने लगे। इस पर नगर के भीतर हालात बिगड़ गए। यहां भी रेंग-रेंगकर वाहन चले। 
विज्ञापन


पालिका की ओर से घास मंडी के निकट पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इससे बारिश में नगर के कई मोहल्लों में होने वाले जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है। फिलहाल शेरपुर चुंगी और घासमंडी की पुलिया काफी पुरानी है और उनके पाइप काफी छोटे हैं। इस वजह से पानी की निकासी सुचारू तरीके से नहीं हो पाती है।

इससे जलभराव होता है, अब पालिका की ओर से घासमंडी के निकट बाईपास मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की वजह से दिनभर वहां जाम के हालत बनने लगे हैं। रविवार को भी यही स्थिति वहां रही। यहां जाम लग गया, सैकड़ों वाहनों की दोनों ओर लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काफी मुश्किल से जाम खुलवाया। तमाम छोटे वाहन नगर के भीतर से गुजरने लगे। इस वजह से नगर के भीतर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें