फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर की समस्याओं के समाधान के लिए गरजे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश संयोजक खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में डीएम नितिन गौड़ को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने शहर की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। व्यापारियों ने जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्योग बंधु की बैठक प्रतिमाह आयोजित कराने और बैठकों में दलालों का प्रवेश बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने तालाबों और नालों से कब्जे को हटाने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने, कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं और अवैध नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर रासुका लगाने की भी मांग की।
प्रदेश संयोजक ने कहा कि अमरोहा शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती जाम की समस्या गंभीर हो गई है। गजरौला नगर अध्यक्ष राजू यादव ने नए भवन नियमों का मुद्दा उठाया। कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कमर नकवी, समीर खान, मोहम्मद नदीम, हाजी सोनू, सऊद अली, सुभाष शर्मा, विकास चौधरी, रणवीर सिंह, ऋषि चौहान, शशांक त्रिवेदी, हरीश अरोड़ा, रजा आदिल, मनु शर्मा व अजीम एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें