फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मुखर हुए व्यापारी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के बैनर तले व्यापारियों ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आवाज बुलंद की। अपनी मांग का ज्ञापन अधिशासी अभियंता द्वितीय को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय पहुंचे। भ्रष्टाचार एवं शोषण का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। खत्री मनोज टंडन ने कहा कि स्मार्ट मीटर केबल के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि पैसे लेने कोई भी आदेश नहीं है। ठेकेदार के आदमी डराकर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। ठेकेदार का ठेका निरस्त कर किसी अन्य व्यक्ति को दिया जाए। नगर के एक बिजलीघर में तैनात टीजी-2 भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं। इनका ट्रांसफर यहां से कही ओर किया जाए। विजिलेंस द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली को रोका जाए। चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो वे लोग उग्र आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान पंडित कपिल शर्मा, समीर खान, कमर नकवी, रजा आदिल, मोनू यादव, हरीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें