फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईओ के देरी आने पर भड़के व्यापारी, फाड़ा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। सड़क चौड़ीकरण के मुआवजे को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देने आए व्यापारियों का गुस्सा उस समय भड़क गया, जब वह काफी देर बाद पहुंचे। गुस्साए व्यापारियों ने ज्ञापन भी फाड़ दिया। बाद में ईओ ने उन्हें बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

हाइवे चौड़ीकरण को लेकर एनएचएआई ने कस्बे के व्यापारियों को नोटिस दिया है। जिसमें व्यापारियों को 10 अक्तूबर तक अवैध निर्माण खुद ही तोड़ने को कहा है। दुकानों के मुआवजे को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष हर्ष स्वरूप माथुर के नेतृत्व में व्यापारी ईओ को ज्ञापन देने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनका इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार पहुंचे। इसी दौरान भाजपा जोया मंडल अध्यक्ष के साथ दर्जन भर लोग आ गए। आरोप लगाया कि एक घंटे से ज्यादा समय होने पर भी व्यापारियों को नहीं बुलाया। जिस पर वे नाराज हो गए और ज्ञापन को फाड़ कर कार्यालय से चल गए। हालांकि ईओ ने उन्हें बाद में बुलाया मगर वे नहीं आए। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि फोरम के नगर अध्यक्ष कुछ व्यापारियों के साथ आए थे। उन्होंने आगंतुक कक्ष में इंतजार करने को कहा। पांच मिनट बाद उन्हें बुलाया गया मगर वे नहीं आए। एक घंटा इंतजार की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें