रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव तुगलकाबाद में बृहस्पतिवार की शाम को हृदय गति रुक जाने से रोजगार सेवक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तुगलकाबाद गांव निवासी विनीत कुमार (35) हसनपुर ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद उन्होंने निकट के मेडिकल से दवाई लेकर उसका सेवन कर लिया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. ने उन्हें अमरोहा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड दिया। मृतक ने परिवार में पत्नी शकुंतला देवी के अलावा उनकी दो बेटियां और एक बेटा छोड़ा है। परिजनाें ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। रोजगार सेवक की मौत से ब्लॉक परिसर में दुख का माहौल व्याप्त हो गया। अलग-अलग गांव में तैनात रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मनरेगा अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उनके उनके परिवार को सांत्वना दी। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संवाद