फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी एनएच-24 पर लगा लंबा जाम

Sat, 26 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा) में नेशनल हाइवे पर नाईपुरा के निकट शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन अटक गए। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। मुरादाबाद की ओर डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को दूसरी ओर उतार कर संकरे मार्ग से निकला कर व्यवस्था बनाई और ट्राली को खाली करवाने में जुट गई। इसके पश्चात भी करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि गजरौला के गांव पपसरा खादर से एक किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गन्ना मिल जा रहा था। औद्योगिक चौकी क्षेत्र के नाईपुरा के पास अचानक ट्राली हाइवे पर पलट गई। जिससे मुरादाबाद से दिल्ली जाना वाला यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में जाम लग गया। डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ट्राली को हाइवे से हटवाने की कोशिश की। 

तब तक एक घंटा बीत चुका था। जाम लंबा होता जा रहा था। तब पुलिस ने कट से वाहनों को नाईपुरा के संकरे मार्ग पर उतार कर निकालना शुरू किया। इसके बाद करीब एक घंटे तक वाहन रेंग रेंग कर चले। वहीं पुलिस ने दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली बुला कर हाइवे  पर पलटा गन्ना भरवाया। करीब साढ़े नौ बजे के बाद ही रास्ता   साफ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें