फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों में चढ़ीं आस्तीनें, जमकर हंगामा

Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गजरौला में रमाबाई डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को शुरू हुई बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा के दौरान मान सम्मान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पीटीआई और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक के साथ तीखी झड़प हुई। बीएसए पर भी आरोप लगाए। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कार्यक्रम स्थल से निकल गए। हंगामे के दौरान करीब आधा घंटा तक खेल बाधित रहा। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रमाबाई डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम वेदप्रकाश द्वारा खेलकूद का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज किया गया। शुभारंभ अवसर पर जनपद  के प्राथमिक शिक्षकों के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

मुख्य अतिथि के जाने के कुछ देर बाद ही संगठनों के पदाधिकारी भड़क गए। आरोप था कि उनके मान सम्मान में कमी आयी है। कार्यक्रम में कुछ चापलूस लोगों की ही सुनी जा रही है। यदि ऐसा करना था तो उन्हें कार्यक्रम में बुलाया ही क्यों गया। इसी बात को लेकर शिक्षक अतिथि पंडाल से कुर्सियों से उठ गए।
विज्ञापन


पीटीआई अनिल कुमार से पदाधिकारियों की नोकझोंक होने लगी। इतना ही नहीं बांहें तक तनने की नौबत आ गई। करीब आधा घंटा तक मैदान में हंगामा चलता रहा। बीएसए पर भी आरोप मढ़े। वहीं आक्रोशित शिक्षक पदाधिकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शमीम खानम का कहना था कि तीन बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से गए थे। करीब पौने चार बजे वह वहां गई थीं, शिक्षा मित्रों के अलावा दो प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। शिक्षकों की नाराजगी बेवजह है। जबकि पिछले दिनों उन्होंने संबधित कार्यक्रम के लिए दो बार मीटिंग ली थी। सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को मीटिंग में कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए कोई विशेष पत्र नहीं भेजा जाता है।

शिक्षक संगठनों ने बीएसए पर फोड़ा आरोपों का ठीकरा 
हंगामे के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, एससीएसटी बेसिक  टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ आदि सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में ही संयुक्त रुप से बैठक की। जिसमें कई बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। बीएसए पर आरोपों का ठीकरा फोड़ा। 

पदाधिकारियों ने कहा कि 26 से 27 नवंबर तक जनपदीय मिनी जिला शैक्षिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसका सभी शिक्षक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया है। आरोप लगा कि कार्यक्रम के बहाने बीएसए ने प्रति विद्यालय 300 रुपये वसूल किये हैं। जनपद में 1500 विद्यालय हैं। जिससे साढ़े चार लाख की वसूली की गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए तमाम संघों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। किसी भी संघ को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। जिससे संगठनों में रोष है।

आरोप लगाया कि बीएसए शुक्रवार के बहाने सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। धर्म विशेष के शिक्षकों व बच्चों को शुक्रवार के दिन 12 बजे  छुट्टी का लाभ मिलेगा। शेष धर्मों के शिक्षक व बच्चे तीन बजे तक विद्यालय में रहेंगे। इसे उन विद्यालयों जहां शिक्षक धर्म विशेष के हों और बच्चे अन्य धर्म के हों तो वहां की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

पूरा जनपद अनिश्चितता के दौर में जी रहा है। बीएसए महोदया का शिक्षकों, विद्यालयों व बच्चों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। बैठक में प्राथमिक  शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, एसटीएसटी शिखक संघ के जिलाध्यक्ष महेश सागर मुकेश चौधरी, महीपाल सिंह, पृथी सिंह, नरेश कुमार, अमित चौधरी समेत सभी शिक्षक संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें