नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां में जाहिद अली का परिवार रहता है। वह रविवार की सुबह अपने बेटे आयान के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रजबपुर जा रहे थे। अभी उनका ट्रैक्टर रजबपुर गांव से कुछ पहले हाईवे पर चल रहा था। तभी अचानक एक कार और ट्रैक्टर में सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दो हिस्सों में बंट गया। हादसे ट्रैक्टर पर सवार दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। लोगों की मदद से हालत पिता-पुत्र को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।