फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर डिडौली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संभल जिले के एचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी अंशु की शादी नौ वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर उमर निवासी रविंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले अंशु को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बहन की परेशानी को देखते हुए भाई ने एक लाख रुपये नगद ससुराल वालों को दे दिए। इसके बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। लेकिन ससुराल वाले फिर से विवाहिता से कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। लेकिन ससुराल वालों को रवैया नहीं सुधरा। बहन का घर बनाए रखने के लिए भाई गोपाल ने गाड़ी खरीदने के लिए बहनोई को पांच लाख रुपये भी दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद विवाहिता के पति, ननद और नंदोई कार की मांग करने लगे। 14 अप्रैल को आरोपी पति ने बहन-बहनोई के साथ मिलकर विवाहिता से मारपीट की और घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति रविंद्र, ननद अंशु और नंदोई नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें