फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चारपाई पर लेटी महिला पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत

Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव सोंहत गढ़ी में शनिवार की रात आंगन में चारपाई पर लेटी आशा (38) के ऊपर स्टार्ट करते समय ट्रैक्टर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सोंहत गढ़ी में सतीश पाल उर्फ गुल्लू का परिवार रहता है। सतीशपाल ट्रैक्टर चला कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार देर रात सतीश अपना ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा तो जहां पर वह ट्रैक्टर खड़ा करता था, उस स्थान पर एक रिश्तेदार ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। सतीश ने वहां से हटाने के लिए रिश्तेदार का ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। सतीश ने ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ पर डायरेक्ट पेचकस लगा दिया। स्टार्ट करते समय ट्रैक्टर गीयर में खड़ा था। स्टार्ट होते ही ट्रैक्टर आगे चलने लगा। सतीश ने ट्रैक्टर को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर आंगन में चारपाई पर लेटी सतीश की पत्नी आशा के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन आशा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने गांव पहंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें